सीएम को छोड़ पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

गुजरात की राजनीति में अचानक हुई बड़ी हलचल

सीएम को छोड़ पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

शुक्रवार को दोबारा होगा राज्य कैबिनेट का गठन

अहमदाबाद, 16 अक्टूबर (एजेंसियां)। गुजरात की राजनीति में अचानक बड़ी हलचल दर्ज हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़ कर बाकी पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की असली वजह का पता नहीं चला लेकिन यह बताया गया कि शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल का दोबारा गठन होगा। इस गठन में राज्य को 10 नए मंत्री मिल सकते हैं और मौजूदा मंत्रियों में कई मंत्री बाहर हो सकते हैं।

आधिकारिक तौर पर बताया गया गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगा। सामूहिक इस्तीफे के पहले तक गुजरात मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री पटेल समेत कुल 17 मंत्री थे। इसमें आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री और इतने ही राज्य मंत्री (एमओएस) थे। 182 सदस्यीय विधानसभा वाले गुजरात में 27 मंत्री अथवा सदन की कुल संख्या के 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्माकेंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बनाए गए थे।

2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव से 15 महीने पहले सितंबर 2021 में राज्य की पूरी कैबिनेट बदल दी गई थी। इस बार राज्य में चुनाव को करीब 26 महीने बचे हुए हैं। हालांकिइस बार मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है, सिर्फ उनके कैबिनेट सहयोगियों ने पद छोड़े हैं। 2021 में तो पांच साल के अंदर दो बार मुख्यमंत्री बदल दिए गए थे। 2017 में जब चुनाव हुआ थातब विजय भाई रूपाणी को सीएम बनाया गया थालेकिन 2021 में उन्हें हटाकर भूपेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दे दी गई।

विधानसभा चुनाव में 182 में से 103 नए चेहरों को टिकट दिया गया था। पांच मंत्रियों समेत 38 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे। 2022 के चुनाव में में इसका नतीजा भी देखने को मिला। भाजपा ने गुजरात में रिकॉर्ड 156 सीटें हासिल की। कहा जा रहा है इसी फॉर्मूले के तहत गुजरात कैबिनेट के मंत्रियों की छुट्टी हुई है। विश्लेषक मानते हैं कि चेहरे बदलकर भाजपा राज्य में लंबे समय से चल रही सरकार के प्रति होने वाली एंटी इनकंबेंसी को खत्म कर देती है। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से पूरी कैबिनेट को चुनाव से करीब 15 महीने पहले बदला जा रहा था। हालांकिइस बार ये बदलाव थोड़ा जल्दी हुआ है। माना जा रहा है कि भाजपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर ही नए मंत्रियों का चुनाव करेगी।

Read More राहुल गांधी की नागरिकता पर फैसला टला:गृह मंत्रालय ने लखनऊ हाईकोर्ट से 8 सप्ताह का समय मांगा

कई नए विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है जबकि पिछली कैबिनेट में मंत्री रहे कुछ नेताओं को प्रमोशन दिया जा सकता है। चर्चा है कि जीतू वघानीरीवाबा जडेजा और जयेश रादडिया को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए ही राज्यपाल का शुक्रवार को मुंबई का दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिकमंत्रिपरिषद विस्तार में 10 नेताओं को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है और पिछली कैबिनेट में रहे मंत्रियों को हटाया जा सकता है। गुजरात की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री थे। आठ कैबिनेट स्तर के और इतने ही राज्य मंत्री थे।

Read More उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्याओं की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 की बचाई जान

#गुजरात, #भूपेंद्रपटेल, #गुजरातमंत्रिमंडल, #मंत्रिपरिषद_विस्तार, #भाजपा, #राजनीति, #नई_मंत्रिमंडल, #विधानसभा_चुनाव, #भाजपा_गुजरात, #गुजरातराजनीति, #CabinetReshuffle, #BhupendraPatel, #GujaratPolitics, #BJP, #GujaratCabinet

Read More Maha Kumbh Mela Train: क्या किया गया महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन में मुफ्त यात्रा का प्रावधान? भारतीय रेलवे का आया इस पर बड़ा बयान