विधायक टोटा लक्ष्मी कांताराव से कोई मतभेद नहीं: दर्शावार सायुलू
On
मदनूर, 16 अक्टूबर (शुभ लाभ ब्यूरो)। कांग्रेस पार्टी मदनूर मंडल अध्यक्ष दर्शावार सायलू ने गुरुवार के दिन मदनूर मंडल सलबतपुर हनुमान मंदिर परिसर में कांग्रेस पार्टी नेताओं के साथ मिलकर एक प्रेस मीट में बताया कि मदनूर मंडल कांग्रेस पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ जुक्कल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टोटा लक्ष्मी कांताराव से कोई मतभेद नहीं है। विरोधी पक्ष के नेता अपनी रोटियां सेंकने के लिए मदनूर कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। आगामी स्थानीय चुनाव में कांग्रेस पार्टी टोटा लक्ष्मी कांताराव के नेतृत्व में मंडल के सरपंच, एमपीटीसी, जेडपीटीसी पद जीत लेंगे। मंडल की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा।
Tags: