एनडीए की पहचान विकास, इंडी की पहचान विनाश

 कटिहार और सहरसा की चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी

 एनडीए की पहचान विकास, इंडी की पहचान विनाश

राजद-कांग्रेस को कट्टा और कट्टरपंथी पसंद है

आस्था के अपमान पर राहुल और लालू को घेरा

कटिहार, 03 नवंबर (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की पहचान विकास है, लेकिन राजद-कांग्रेस और इंडी गठबंधन की पहचान ही विनाश है। वे बिहार को विनाश की तरफ से ले जा रहे थे कि एनडीए ने बिहार को उनके चंगुल से बाहर निकाल लिया। पीएम मोदी ने कहा, बिहार की जनता राजनीति की पारखी है। जो कहा जाता है, बिहार की जनता उससे आगे की बात समझ जाती है। आप राजद और कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए। जो वर्षों तक मुख्यमंत्री रहेजो बिहार में जंगलराज लाए उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं। अगर कहीं है तो पोस्टरों के कोने में छोटी तस्वीर है। यह दूरबीन से भी नहीं दिखती है। जो उनके लिए इतने बड़े नेता थेजिनके परिवार के सारे लोग चुनाव के मैदान में हैं, उन्हें ही गायब कर दिया। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने पिता की नाम बोलने और छपवाने में शर्म क्यों आ रही है? वह कौन सा पाप हैजिसको राजद वालों को बिहार के नौजवानों को छिपाना पड़ रहा है?

पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों के पोस्टरों में कांग्रेस लगभग गायब है। राजद ने कांग्रेस को कट्टा दिखाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित करवा दिया। अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है। कांग्रेस के नामदार कुछ हफ्तों पहले तक बिहार में बड़े-बड़ें दावे कर रहे थे। उनकी तस्वीर को पोस्टर और घोषणा पत्र में बौना बना दिया है। राजद के नेता जो वादे और घोषणाएं कर रहे हैंतो कांग्रेस के लोग ही उनपर विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस और राजद के बीच लंबे समय से एक भीषण झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस के नामदार ने छठ को इसलिए ड्रामा बताया ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारे और राजद को पराजित करें। कांग्रेस के दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के बयान आप सुने होंगे। अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस के नेताओं के बिहार के लोगों के लिए जानबूझकर अपमानजनक बातें बुलवाई जा रही है। केरल में कांग्रेस नेताओं ने बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी। तमिलनाडु के जो नेता बिहारियों को गाली देते हैंउन्हें प्रचार के लिए कांग्रेस ने बिहार में बुलाया है। राजद और कांग्रेस वाले एक-दूसरे का वोट बैंक छिनना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले वोट पाने के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। गरीबदलितमहादलितपिछड़े और अति पिछड़े को जो मुफ्त राशन मिल रहावह घुसपैठियों को मिलना चाहिए क्याक्या आपका हक घुसपैठियों को देना चाहिएराजद और कांग्रेस वाले अनाजमुफ्त इलाज समेत सारी सुविधाएं घुसपैठियों को देना चाहते हैं। वह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बिहार और देश के संसाधनों पर भारत के नागरिकों का ही हक है। आपका ही हक है। यह हक हम किसी को चुराने नहीं देंगे। लेकिनकांग्रेस और राजद के लोगों को कट्टा और कट्टरपंथी ही पसंद है। जबकि भाजपा घुसपैठियों को बाहर करने की बात करती है। कट्टरपंथियों के दबाव में राजद और कांग्रेस वालों ने तीन तलाक और नए वक्फ कानून का विरोध किया। इन कानूनों को यह लोग कूड़ेदान में फेंकना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस वाले कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक चुके हैं। लालटेनपंजे और लाल झंडे वालों को बिहार को दशकों तक विकास से दूर रखा। क्योंकि इनके एजेंडे में विकास था ही नहीं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार बनी।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग गरीबों को डराते थे। जंगलराज वालों की इसी सोच की वजह से हमारे कटिहार में विकास नहीं हुआ। कांग्रेस और राजद ने इसको पिछड़ा जिला घोषित कर अपना पल्ला झाड़ दिया। जब किसी अफसर को सजा देनी होती थी तो उसे कटिहार भेज देते थे। जब 2014 में आपने मोदी को अपनी सेवा का मौका दिया तो मैंने तय किया कि आपको मुश्किलों में नहीं रहने दूंगा। इसलिए मैंने कटिहार को आकांक्षी जिला घोषित किया। आज यहां सड़क और रेल लाइन का जाल बिछ रहा है। यह चुनाव बिहार के नौजवानों के बहुत महत्वपूर्ण है।

Read More MahaKumbh 2025: छा गई हनुमान मंदिर कॉरिडोर और पक्के घाट की सेल्फी, दर्शनार्थियों की बढ़ गई तादाद

बिहार का यह चुनाव राज्य को विकसित बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। विकसित बिहार का मतलब है हर परिवार की समृद्धि है। इसके लिए एनडीए की डबल इंजन सरकार बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार गरीबों को पक्के घर बनाने में मदद करती है। जहां-जहां एनडीए की सरकार हैवहां घर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिनजहां कांग्रेस की सरकार हैवो इस योजना को डिब्बे में बंद कर रहे हैं। वह गरीबों का घर नहीं बनने दे रहे हैं। इसलिए पक्के घर बनाने के लिए एनडीए को आपका आशीर्वाद चाहिए। बिहार में 60 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। कटिहार में ही करीब एक लाख पक्के घर गरीबों को मिले हैं। पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। इसके बाद एनडीए प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। 

Read More लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्यसभा में भी हंगामा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में भी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि एनडीए की पहचान विकास से हैजबकि आरजेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से है। पीएम मोदी ने इससे जुड़ी बात भी साझा की। पीएम मोदी ने कहाकोसी महासेतु प्रोजेक्ट की शुरुआत 2003 में अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने किया। 2004 में राजद के समर्थन वाली दिल्ली में मनमोहन सिंह जी की सरकार बनी। 2005 में नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। बिहार के लोगों ने राजद को साफ कर दिया। ऐसे में बिहार के लोगों से इतना गुस्सा किया कि बिहार के लोगों को बर्बाद करने में जुट गए।

Read More Parliament Winter Session: अमित शाह के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार नोटिस, धक्का-मुक्की पर खरगे ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र

पीएम मोदी ने सनातन धर्म के अपमान और शिक्षा को लेकर राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव को घेरा। उन्होंने छठ से लेकर अयोध्या तक की चर्चा की। राहुल गांधी के बेगूसराय में मछली मारने की खबरों से जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में निषाद राज का मंदिर बना है। वहां वह कभी नहीं जाते हैं। भगवान राम से अगर तकलीफ है तो निषाद राज जीसबरी माता और वाल्मिकी जी के मंदिर में ही माथा टेक कर आ जाओ। उन्होंने लालू प्रसाद की हैलोवीन मनाती तस्वीरों पर भी निशाना साधा और घेरते हुए कहा, राजद और कांग्रेस का परिवार दुनियाभर के त्यौहार मनाते हैं। विदेशी त्यौहार मनाने पर इन्हें मजा आता है। लेकिनअब छठ महापर्व मनाने में इन्हें शर्म आती है। छठी मैया का इनलोगों ने अपमान किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के नामदार जमीन से भी कटे हुए हैं। यह लोग भांति-भांति के सपने भले देखते हों। अब कांग्रेस के नामदार लोगों को कह रहे हैं जब दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तो बिहार में नालंदा जैसा विश्वविद्यालय बनाएंगे। जब केंद्र में राजद और कांग्रेस की सरकार 10 साल तक थीतब भी यही कहते थे कि नालंदा में विश्वविद्यालय बनाएंगे। यह लोग सिर्फ 20 करोड़ देकर भूल गए। इतने में तो गांव में भी एक स्कूल नहीं बनता। जब आपने एनडीए सरकार को मौका दिया।

हमने नालंदा विश्वविद्यालय बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपए दिए। दो हजार करोड़ लगाकर हमलोगों ने नालंदा विश्वविद्यालय का शानदार कैंपस बनाया। यहां पर 21 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ रहे हैं। जिन लोगों ने स्कूल-कॉलेज में ताले लगा दिए। जिन लोगों के राज में ग्रेजुएशन करने में पांच साल लग जाते थेवह आज बिहार में शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं। मैं आपलोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार में शिक्षा का गौरव फिर से लौटेगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले आपस में ही लड़ाई लड़ रहे हैं। विकास की बात इनके मुंह से बेमानी है।

पीएम मोदी ने कहादिल्ली में सरकार इनके समर्थन की थी। इन्होंने मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बगल में बैठकर इन्होंने बिहार की भलाई के प्रोजेक्ट पर ताले लगवा दिए। पैसा रोक दिया। आरजेडी-कांग्रेस ने कोसी महासेतु को लटका दिया। बिहार के लोगों को अपनी हार की सजा दी। पीएम मोदी ने कहासाल 2014 में मुझे मौका दिया। बदला लेने वालों को हटवाया। मैंने नई योजना बनवाई। नए सिरे से पैसे दिए। आखिरकार 2020 में एनडीए सरकार ने ये पुल बनाकर आप लोगों को सौंपा। राजद-कांग्रेस की बदला वाली नीति के चलते बिहार के लोगों को परेशान होना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाआरजेडी-कांग्रेस की डिक्शनरी में कट्टाक्रूरताकटुताकुसंस्कारकुशासन और करप्शन जैसे शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।

पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहासहरसा के बहादुर डीएसपी सत्यपाल जी जंगलराज वालों पर नकेल कस रहे थेउन्हें ठीक कर रहे थे। ये बात पटना में बैठे जंगलराज वालों को पसंद नहीं आई। इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जिन अपराधियों ने ईमानदार अधिकारी की हत्या कीउन्हें खुला छोड़ दिया गया।

PM Modi Bihar Rally, Narendra Modi Katihar Speech, Bihar Election 2025, NDA vs RJD Congress, Nitish Kumar, Sahrasa Rally, Modi in Bihar, Koosi Mahasetu, NDA Development Model, Bihar Politics

Related Posts