अयोध्या में बृहस्पति कुंड का हो रहा जीर्णोद्धार

दक्षिण भारत के तीन महान संगीतकारों की प्रतिमाएं लगेंगी

 अयोध्या में बृहस्पति कुंड का हो रहा जीर्णोद्धार

अयोध्या08 अगस्त (ब्यूरो)। योगी सरकार अयोध्या के ऐतिहासिक कुंडों का जीर्णोद्धार करा रही है। बदहाल रहे अब तक कई कुंडों का स्वरूप बदल चुका है। इसी क्रम में टेढ़ीबाजार स्थित बृहस्पति कुंड का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

Ayodhya me Brihaspati Kund aur Pratima sthapna ki taiyari -  2

यह कुंड दक्षिण भारत के पर्यटकों को खूब भाएगा। यहां पर भक्ति गीतों के दक्षिण भारत के तीन महान संगीतकारों की मूर्तियां सुशोभित की जाएंगी। इस कुंड को जल्दी ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

Ayodhya me Brihaspati Kund aur Pratima sthapna ki taiyari -  3

Read More भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू और एक टोही विमान मारा

अयोध्या के टेढ़ी बाजार के समीप स्थित बृहस्पति कुंड का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा अंजाम दिया जा रहा हैजिसकी कुल लागत 4.49 करोड़ रुपए है। अयोध्या संरक्षण विकास समिति इस परियोजना की मॉनिटरिंग कर रही हैताकि कुंड को न केवल आध्यात्मिकबल्कि भव्य और पर्यटन के लिए आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

Read More गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी फर्जी मतदाता पंजीकरण: गुंडू राव

बृहस्पति कुंड अयोध्या के 108 प्राचीन कुंडों में से एक हैजिनका उल्लेख वेदोंपुराणों और उपनिषदों में मिलता है। यह कुंड धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैक्योंकि मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम और उनके भाइयों ने इन कुंडों में स्नान और अन्य धार्मिक कार्य किए थे। लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहे इन कुंडों को योगी सरकार ने अपने सौंदर्यीकरण और संरक्षण के एजेंडे में शामिल किया है। बृहस्पति कुंड का जीर्णोद्धार न केवल इसकी प्राचीन गरिमा को बहाल करेगाबल्कि इसे पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में भी स्थापित करेगा।

Read More  एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ फैला रहे अफवाह

इस परियोजना के तहत कुंड के आसपास के क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें पक्के घाटों का निर्माणस्वच्छ जल की व्यवस्थाऔर पर्यटकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था शामिल है। कुंड के आसपास हरियाली और लैंडस्केपिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैजिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बने। टॉयलेट ब्लॉकसिक्योरिटी केबिनसेप्टिक टैंकआर्कसीसी रोड चारदीवारी व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य अंतिम चरण में हैजबकि रेन वाटर हार्वेस्टिंग व आरसीसी रिटेनिंग वाल का कार्य पूरा हो चुका है।

अयोध्या का संगीतकारों से नाता जुड़ता ही जा रहा है। हाल ही में सरकार ने सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की भारी भरकम वीणा नया घाट चौराहे पर लगवाकर उन्हें नमन किया है। ठीक इसी तरीके अब तीन सांगितज्ञ की मूर्तियां लगने जा रहीं हैं। इनमें दक्षिण भारत के भक्ति गीतों के महान संगीतकारों त्यागराज स्वामीगल (1767-1847)पुरंदर दास (1484-1564) व अरुणाचल कवि (1711-1779) की मूर्तियां आनी प्रस्तावित हैजिनकी स्थापना के लिए तीन आधारस्तंभों का कार्य पूर्ण हो चुका है। मूर्तियों का 10 दिन में आना प्रस्तावित है।

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रवींद्र यादव ने बताया की परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है। दो वर्ष पहले कार्य शुरू हुआ था। बृहस्पति कुंड के जीर्णोद्धार से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या में पहले ही सूर्य कुंड और भरत कुंड जैसे स्थलों का जीर्णोद्धार हो चुका हैजो अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं।

Tags: