दंगा किया तो जहन्नुम पहुंचा दिया जाएगा

 24 घंटे में सीएम योगी आदित्यनाथ की तीसरी चेतावनी

दंगा किया तो जहन्नुम पहुंचा दिया जाएगा

गजवा-ए-हिंद पर सीधा नरक का टिकट मिलेगा

बलरामपुर, 28 सितंबर (एजेंसियां)। बलरामपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली बवाल के 24 घंटे के भीतर तीसरी बार चेतावनी दोहराई है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अराजकता और दंगा करने वालों को जहन्नुम का टिकट दिया जाएगा। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करने पर सीधे नरक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगेजिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया।

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में अराजकता और दंगा फैलाने वालों को चेतावनी दी। कहा कि यूपी में ऐसा करने की हिम्मत की तो जहन्नुम का टिकट दूंगा। बरेली का हवाला देते हुए सबक लेने की नसीहत दी। उन्होंने छांगुर की कालनेमि राक्षस से तुलना करते हुए कहा कि विकास में बाधा डालने वाले राक्षसों का विनाश होगा। सपा और कांग्रेस के अराजकतत्वों से मिले होने की बात कही।

सीएम ने कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हैंलेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा लगाकर देश के भीतर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत की धरती पर ये नहीं होगा। भारत की धरती महान आत्माओं की भूमि है। यहां उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगेजिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया है। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करनाइसके बारे में सपना देखना भी नरक का टिकट बन जाएगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में लगे हैंवे कान खोलकर सुन लें। देर-सवेर उनका भी हश्र छांगुर जैसा ही होगा। सीएम ने कहा कि किसी को प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं हैं। कुछ लोग नए हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिनउन्हें याद रखना चाहिए कि हम उनकी सोच से कहीं ज़्यादा तैयार हैं। उन्हें वैसे ही पीटा जाएगा जैसे बरेली में पीटा गया। ये मूर्ख यह भी नहीं जानते कि आस्था के प्रतीकों का सम्मान किया जाता है। आस्था कोई चौराहे पर दिखाने की चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों को आई लव मोहम्मद के पोस्टर देकर समाज में अराजकता फैला रहे हैं। उन्हें यह एहसास भी नहीं कि उनकी अपनी ज़िंदगी तो बर्बाद हो ही चुकी है। अब वे इन बच्चों की ज़िंदगी भी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। लेकिनसरकार इस तरह की अराजकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगाउसे पहले ही बता दिया जाएगा कि हम बिना पूछे उसे नरक का टिकट दे देंगे।

Read More  महिलाओं के हित का कानून है, जबरन वसूली के लिए नहीं

इससे पहले सीएम ने रविवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन कर उनके पांव पखारे। इसके बाद आरती की। यहां से वह गोशाला पहुंचे। वहां पर गायों को चना गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की। सीएम योगी मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात करके बच्चों से भी मिले। बच्चों को टाफियां देकर उन्हें दुलार किया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगीकालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे। बताते चलें कि सीएम शनिवार की रात यहां पहुंचे थे। उस समय मंदिर में दर्शन करके विश्राम को चले गए थे। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं मंदिर में ही किया था।

Read More पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा रहा भारत की टेंशन! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की विदेश मंत्री गिदोन सा'र से बात

मंदिर से निकलने के बाद सीएम धूधुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही 826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। 2047 में विकसित भारत के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे।  

Read More नेहरू ने अंबेडकर की देशभक्ति पर उठाया था सवाल

#योगीआदित्यनाथ, #बरेलीहिंसा, #गजवाेहिंद, #दंगाइयोंकोसजा, #कठोरकार्रवाई, #न्यायव्यवस्था, #उत्तरप्रদেশ