राहुल गांधी के राष्ट्र विरोधी बयानों पर कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जब्त हो: दुबे

 राहुल गांधी के राष्ट्र विरोधी बयानों पर कार्रवाई की मांग

राहुल वैसे ही बोलते हैं, जैसा जाकिर नाइक या आतंकी पन्नू

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (एजेंसियां)। विदेश जाकर भारत विरोधी बयान देने की बीमारी के शिकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भारत सरकार से राहुल गांधी का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है।

निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर वैसे ही बोलते हैं जैसा जाकिर नाइक मलेशिया से बोलता है। जैसा खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू कनाडा और अमेरिका से बोलता है और सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान से बोलता है, वैसा ही राहुल गांधी भी विदेश जाकर बोलते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा, अगर आप विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी की भाषा का सोरोस फाउंडेशन की मदद लेने वाले राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली भाषा से मिलान करेंतो दोनों एक जैसे हैं।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आप जिस संविधान का हवाला देते हैं उसका पालन खुद क्यों नहीं करते। दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा 1975 मेंभाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता सिंधिया ग्वालियर राजघराने की महारानी थीं। ऐसा कोई चुनाव नहीं है जिसमें राजमाता सिंधिया हारी हों। इसका मतलब है कि लोगों के बीच उनकी अपार लोकप्रियता थी। उन्हें सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी के पहले स्वरूप भारतीय जनसंघ की नेता थीं। आपने उन्हें जेल में डाला। उनके घर पर आयकर के छापे मारे गए। उन्हें और जयपुर राजघराने की महारानी गायत्री देवी को परेशान किया गया और तिहाड़ जेल में कैद कर दिया गया।

दुबे ने कहाआप महिलाओंमहिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं। आज आप वांगचुक की बात कर रहे हैं। बहुत हंगामा मचा हुआ है। जांच चल रही है। इस हत्या में कितने लोग मारे गए। क्या आपको पता है वांगचुक ने लद्दाख में क्या कहा था। भीमसेन सच्चर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी थे। पुलिस रातों-रात भीमसेन सच्चर को उनके घर से घसीटकर ले गई और आपने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भारत सरकार से मेरी मांग है कि चूंकि राहुल गांधी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Read More उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्याओं की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 की बचाई जान

#RahulGandhi, #BJP, #NishikantDubey, #DiplomaticPassport, #Congress, #RahulGandhiControversy, #NationalPolitics, #AntiNationalStatement, #IndianPolitics, #LokSabha, #ZakirNaik, #Pannun, #PoliticalDebate

Read More धक्कामुक्की कांड पर कांग्रेस की सफाई पर बीजेपी का काउंटर अटैक, पूछा- अब गुंडे संसद जाएंगे?