खेलते समय कुएँ में गिरने से बच्चे की मौत

खेलते समय कुएँ में गिरने से बच्चे की मौत

बीदर/शुभ लाभ ब्यूरो| बीदर जिले के बसवकल्याण कस्बे की ईश्वर कॉलोनी में खेलते समय एक बच्चे की कुएँ में गिरने से मौत हो गई| मृतक की पहचान शेख नुस्तकीम अकबरअली (६) के रूप में हुई है| बच्चा अपने घर के पास खेलते समय गलती से कुएँ में गिर गया|

शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन शनिवार रात घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचे और बच्चे का शव बरामद किया| बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है| बसवकल्याण नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है|

Tags: