अपमानजनक और गाली-गलौज वाला स्क्रॉल लगाने के आरोप में होटल कर्मचारी हिरासत में

अपमानजनक और गाली-गलौज वाला स्क्रॉल लगाने के आरोप में होटल कर्मचारी हिरासत में

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| बेंगलूरु पुलिस ने कोरमंगला के एक होटल के मैनेजर और कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने होटल के डिस्प्ले बोर्ड पर कन्नड़ लोगों के खिलाफ अपमानजनक और गाली-गलौज वाला स्क्रॉल पाया था|

१६ मई की रात को कन्नड़ कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, मादिवाला पुलिस होटल पहुंची और स्क्रॉल को हटा दिया| उन्होंने होटल के मैनेजर और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया| होटल का मालिक केरल का रहने वाला है| उसने विज्ञापन डिस्प्ले बोर्ड बनाने वाले व्यक्ति पर अपमानजनक सामग्री बनाने के लिए शब्दों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया|

Tags: