6 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों को योगी सरकार ने दी राहत

बारिश से प्रभावित हैं 36 जिलों के 1,877 गांव

 6 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों को योगी सरकार ने दी राहत

लखनऊ11 अगस्त (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लगातार मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। सीएम योगी के आधा दर्जन मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा किया। इन्होंने उन्होंने राहत सामग्री वितरित करने के साथ पीड़ितों को कुशलक्षेम भी जाना।

UP Badh Rahat - 2

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 36 जिलों की 92 तहसीलें और 1877 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 6,42,913 लोग प्रभावित हैंजिन्हें राहत पहुंचायी गयी। वहीं बाढ़ की वजह से 84,700 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 573 लोगों के मकानों को क्षति पहुंची हैजिनमें से 465 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं प्रदेश में 61,852 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 2,610 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 67,169 खाद्यान्न पैकेट और 7,99,734 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ... लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

UP Badh Rahat - 3

Read More डॉलर का कॉलर बदलने की आहट से छटपटाहट

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 11,640 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 5,83,758 क्लोरीन टेबलेट और 2,88,860 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 475 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैंजहां 65,437 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 1,124 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1,517 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई हैजो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

Read More नोएडा में फर्जी पुलिस दफ्तर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

वर्तमान में प्रदेश के 36 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अयोध्याबहराइचबाराबंकीबस्तीकासगंजहरदोईमुरादाबादमुजफ्फरनगरशाहजहांपुरभदोही, श्रावस्तीउन्नावफर्रुखाबादमेरठहापुड़गोरखपुरगोंडाबिजनौरबदायूंकानपुर नगरलखीमपुर खीरीआगराऔरैयाचित्रकूटलियाबांदागाजीपुरमिर्जापुप्रयागराजवाराणसीचंदौली, जालौनकानपुर देहातहमीरपुरइटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

Read More अपराध, नशे में गाड़ी चलाने और यातायात उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में मंत्री लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने वाराणसी के कोटवां कपिलधारा में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने सिकरौल वार्ड में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इसी तरह मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोंडा और बहराइच के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। गोंडा में दौरे के दौरान विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय मौजूद थे। मंत्री ने तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ऐलीपरसौली में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया। मंत्री रामकेश निषाद ने फतेहपुर में ललौली इंटर कॉलेज के बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया और लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। प्रयागराज में मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने ब्वॉयज हाईस्कूल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया के टाउन हॉल परिसर में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन किट वितरित किया।

Tags: