सीएम सिद्धरामैया ने एयर शो की अनुमति देने पर राजनाथ सिंह को बधाई दी
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने मैसूरु दशहरा में एयर शो आयोजित करने की अनुमति देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी है| यह लंबे समय से हमारा सपना था कि मैसूरु दशहरा में वायुसेना का एयर शो आयोजित हो|
कई मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से अनुरोध किया था| हालांकि, मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने इस मुद्दे में व्यक्तिगत रुचि दिखाई थी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से तीन-चार बार मुलाकात कर उन पर दबाव बनाया था| उम्मीद थी कि पिछले साल ही एयर शो के लिए अनुमति मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ| इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर शो की अनुमति दे दी है| मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने इसके लिए राज्य की जनता की ओर से राजनाथ को बधाई दी है| मैसूरु दशहरा देश का गौरव है| मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि भारतीय वायुसेना इस ऐतिहासिक उत्सव में भाग ले रही है| उन्होंने कहा कि एयर शो के कारण दशहरा देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी| सिद्धरामैया ने राजनाथ सिंह को मैसूरु दशहरा में सादर आमंत्रित किया है|