राजनाथ सिंह व ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम को सराहा

जानकीपुरम में अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र, लाइब्रेरी और कई विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

राजनाथ सिंह व ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम को सराहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-एफ में रविवार को एक भव्य समारोह के बीच अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी विशेष रूप से मौजूद थे।

967270ad-4b21-4dd7-a38e-03b1fca2c79d

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र मेरे संसदीय क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए बनाया गया है। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बहुत ही कम शुल्क पर इस भवन की बुकिंग की जा सकेगी, जिससे आम नागरिकों को विवाह, बैठकें और सांस्कृतिक आयोजन करने में बड़ी सुविधा होगी।

354c64dc-dbd5-48a8-8518-e6cb739464de

Read More कार में बैठकर घूस ले रहा था लेखपाल, जाल ब‍िछाकर बैठी एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा; हंगामा

रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही स्तर पर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। “लखनऊ मेरा संसदीय क्षेत्र है, और इस क्षेत्र के नागरिकों की हर सुविधा मेरी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।

Read More सांसदों को धक्का देने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर

9c9d9aaf-332a-467b-9e98-f50d3838a33c

Read More  हाथ में थमाया 1984 दंगा लिखा हुआ बैग

इस मौके पर उन्होंने जानकीपुरम क्षेत्र में नव-निर्मित लाइब्रेरी तथा कुछ अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक उपयोगी स्थान सिद्ध होगी।

2a191a58-f85a-4954-aa5a-eb3dbc2907d5

कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक नीरज बोरा के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन की विशेष भूमिका रही। विधायक बोरा ने बताया कि यह सामुदायिक केंद्र जानकीपुरम क्षेत्र के नागरिकों के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में और भी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम के आयोजन और सफलता के लिए विधायक नीरज बोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी (उत्तर मंडल 5), तथा सभासद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी (जानकीपुरम प्रथम) की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की टीमवर्क और मेहनत से ही आज यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा और अक्षय मिश्रा ‘लालू’, मंडल उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला, मंडल मंत्री शिखा शुक्ला एवं पूनम राय, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, शक्ति संयोजक सनी दीक्षित, और मीडिया प्रभारी ओ.पी. तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही और लोगों ने अपने लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया।

Tags: