भारत माता और महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री योगी ने प्रारंभ की तिरंगा-यात्रा

 भारत माता और महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्रा

लखनऊ, 13 अगस्त (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हर घऱ तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत मांमहापुरुषोंक्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश आजादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृत काल में हर भारतीय के मन में संविधानराष्ट्रीय प्रतीकोंराष्ट्रीयताक्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जनहर घर तक पहुंचेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं। तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहींबल्कि भारत मांमहापुरुषोंक्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांवनगरजनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यूपी में भी हर घर तिरंगासेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहे हैं। देश और सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए।

UP Ghar Ghar Tiranga Abhiyan - 1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कियाफिर अपने आवास से यात्रा को रवाना किया। सीएम ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्यपराक्रमसामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा है। इसे लेकर जब दुनिया अचंभित है तो हर भारतीयों का दायित्व बनता है कि भारत का सम्मान ऊंचा बनाए रखें। सीएम ने अपील की कि 140 करोड़ भारतवासी स्वयं के स्वार्थों की तिलांजलि देकर राष्ट्रमाता के चरणों में समर्पित होकर तिरंगा को हर घर पर लगाकर देश की आजादी के इस समारोह में भागीदार बनें। सीएम ने कहा कि सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का कुत्सित प्रयास करने वालों तथा समाजक्षेत्रभाषाजाति समेत अनेक वादों के नाम पर बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करें।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया 2047 तक का विराट लक्ष्य विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत सभी के सामने है। सीएम ने कहा कि उनके संकल्पों के साथ जुड़कर विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश  के उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन का हिस्सा व मंत्र बनाएंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यब्रजेश पाठकप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंहकपिलदेव अग्रवालविधायक नीरज बोराजया देवीओपी श्रीवास्तवविधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंहमुकेश शर्माउमेश द्विवेदीभाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदीभाजपा नेता नीरज सिंह आदि मौजूद थे।

Read More भूमि चोरों के खिलाफ सख्त कानून लागू किए जाएंगे: मंत्री

UP Ghar Ghar Tiranga Abhiyan - 3

Read More  ट्रंप के दंभ को चुनौती दे रहे दो स्तंभ

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और जनप्रतिनिधियों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जयकारवंदे मातरम की गूंज के साथ यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम ने अपने आवास से तिरंगा यात्रा को रवाना भी किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चोंएनसीसी कैडेट्सस्काउट गाइड्सयुवाओं आदि के साथ सेल्फी भी ली। तिरंगा यात्रा को देख लग रहा था कि लखनऊ की सड़कों पर समूचा भारत उमड़ पड़ा है।

Read More धर्मस्थल के खिलाफ दुष्प्रचार की निंदा करते हुए राज्य भर में विरोध प्रदर्शन

#योगीआदित्यनाथ, #तिरंगायात्रा, #आजादीकाअमृतमहोत्सव, #देशभक्ति, #उत्तरप्रदेश, #स्वतंत्रतादिवस, #राष्ट्रीयएकता, #भारतमाता, #देशप्रेम