देश की संप्रभुता को चुनौती देने का मकसद था

 2020 के दिल्ली दंगों पर बड़ा खुलासा

 देश की संप्रभुता को चुनौती देने का मकसद था

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एजेंसियां)। वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को अहम खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा अचानक नहीं हुई थीबल्कि यह भारत की संप्रभुता को कमजोर करने के उद्देश्य से रची गई संगठित साजिश का हिस्सा थी। यह जानकारी 177 पन्नों के हलफनामे में दी गईजो छात्र नेता उमर खालिदशरजील इमाम और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं के जवाब में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का कहना है कि जांचकर्ताओं ने प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर यह साबित किया कि दंगे सांप्रदायिक आधार पर सुनियोजित तरीके से भड़काए गए। यह योजना नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध को हथियार बनाने और भारत की अखंडता पर प्रहार करने के लिए बनाई गई थी। हलफनामे में कहा गया कि यह हिंसा अकेली घटना नहीं थीबल्कि उत्तर प्रदेशअसमपश्चिम बंगालकेरल और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में भी इसी पैटर्न में फैल गई थी। इसके अलावापुलिस ने आरोपियों पर न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपियों ने समन्वित रणनीति अपनाकर कार्यवाही में देरी कराईजिससे न्याय की प्रक्रिया बाधित हुई।

दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अधिवक्ता रजत नायर तथा ध्रुव पांडे कर रहे हैं। फरवरी 2020 में हुए इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए। दिल्ली पुलिस का यह हलफनामा इस बात पर जोर देता है कि हिंसा का उद्देश्य केवल सामाजिक अशांति नहींबल्कि सरकार को अस्थिर करना और देश की संप्रभुता को चुनौती देना था। इसके पहले इसी इरादे से शाहीनबाग षडयंत्र रचा गया, जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और देश की तमाम विघटनकारी शक्तियों ने मदद पहुंचाई थी।

#दिल्लीदंगे, #CAAविरोध, #उमरखालिद, #शरजीलइमाम, #सुप्रीमकोर्ट, #दिल्लीपुलिस, #तुषारमेहता, #शाहीनबाग, #भारतकीसंप्रभुता, #2020DelhiRiots, #राष्ट्रविरोधीषड्यंत्र, #राष्ट्रीयसुरक्षा

Read More Maha Kumbh Mela Train: क्या किया गया महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन में मुफ्त यात्रा का प्रावधान? भारतीय रेलवे का आया इस पर बड़ा बयान