बांकेबिहारी को ध्वजा चढ़ाएंगे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री

साथ में रहेंगे संजय दत्त और राजपाल यादव

बांकेबिहारी को ध्वजा चढ़ाएंगे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री

मथुरा, 08 नवंबर (एजेंसियां)। भारत के लोगों में जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए गांव-गांव और गली-गली संपर्क करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से वृंदावन पहुंचेंगे। यहां अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों व संतों के साथ श्रीबांकेबिहारी लाल के मंदिर में उन्हें ध्वजा भेंट करेंगे।

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन जोड़ो पदयात्रा का दिल्ली से शुभारंभ हो गया है। ब्रज में यात्रा के प्रवेश करते ही कई संतों का जमावड़ा हुआ। यात्रा के आखिरी दिन 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव के साथ बांकेबिहारी लाल के दर्शन करेंगे। उनके साथ अयोध्यादिल्लीचित्रकूट समेत ब्रज के कई संत रहेंगे। वृंदावन के प्रमुख संत आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया है कि सनातन की इस पदयात्रा से ऐसी अलख जगेगीजिसे बुझाना मुश्किल होगा। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के प्रयास सार्थक होंगे। ब्रज के संत उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस बार उनका ब्रज में ऐसा स्वागत होगाजो युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। ब्रज में यात्रा के दौरान संतों के अलावा अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा बाबा रामदेव के आने की भी संभावना हैलेकिन अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

सनातन जोड़ो यात्रा में वृंदावन में केवल पांच सौ लोग ही अंदर आ पाएंगे। प्रशासन ने रविवार होने के कारण यात्रा में शामिल लोगों में से प्रमुख लोगों को ही छटीकरा से बांकेबिहारी मंदिर आने की अनुमति दी है। चूंकि रविवार होने के कारण वैसे ही बिहारीजी के मंदिर में भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा में शामिल लाखों लोगों की भीड़ से यातायात व्यवस्था के चरमराने की स्थिति पैदा हो जाएगी। यात्रा के ब्रज में आते ही हाईवे से लेकर वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया जाएगा। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों के फोर्स को तैनात किया जाएगा। साथ ही यातायात का विशेष प्लान तैयार किया गया है।

Tags: