दंगे का आरोपी सपा सासंद दे रहा वंदे मातरम् पर बेजा बयान

दंगे का आरोपी सपा सासंद दे रहा वंदे मातरम् पर बेजा बयान

संभल, 10 नवंबर (एजेंसियां)। समाजवादी पार्टी का सांसद जियाउर्रहमान बर्क वंदे मातरम् पर विवादित और बेजा बयान दे रहा है। बर्क ने कहा कि वह वंदे मातरम् नहीं गाते क्योंकि यह उनके मजहब के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक खुदा की इबादत की इजाजत देता हैइसीलिए वह वंदे मातरम् का विरोध करते हैं।

सांसद बर्क ने साफ कहा कि वंदे मातरम् के विरोध की यह सोच उनकी खुद की नहीं हैबल्कि उनके परिवार का हमेशा से यह रुख रहा है। बर्क ने बताया कि उनके दादा भी हमेशा से इस गीत का विरोध करते आए थे। बता दें कि बसपा सरकार के दौरान बर्क के दादा शफीकुर्रहमान बर्क ने विधानसभा में वंदे मातरम् बजते ही सदन का बहिष्कार कर दिया था।

सपा सांसद बर्क ने कहा, किसी को वंदे मातरम् कहने या फिर गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। दूसरी तरफ बर्क ने यह भी कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के शब्दों में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है इसीलिए उसे स्कूलों और मदरसों में भी गाया जाता है। यानि, बर्क की नजर में वंदे मातरम् आपत्तिजनक है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क की शिक्षा-दीक्षा का यही स्तर है कि उसे देशभक्ति का प्रतीक गीत उसकी संकुचित और कुंठित धार्मिक सोच में नहीं अंटता।   

#SambhalNews, #SPMPControversy, #VandeMataramRow, #ZiaurRahmanBark, #NationalSongDebate, #PoliticalControversyUP, #SPNews, #UPPolitics, #VandeMataram, #NationalAnthem, #ReligiousAngle, #BreakingNewsUP

Read More लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्यसभा में भी हंगामा