दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, मुर्मू और मोदी ने दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, मुर्मू और मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 04 अगस्त (एजेंसियां)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे 81 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश की तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सांत्वना दी।

दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ था।  1960 के दशक में उन्होंने आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष शुरू किया। 1970 के दशक में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की। झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में शिबू सोरेन अग्रणी नेता के रूप में शामिल थे। 1980 में शिबू सोरेन पहली बार लोकसभा सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने कई बार संसद में आदिवासी मुद्दों को उठाया और झारखंड राज्य गठन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों और लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ। राज्य गठन के बाद शिबू सोरेन तीन बार (2005, 2008 और 2009 में) झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थेजिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायोंगरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए खास तौर पर प्रतिबद्ध रहे। उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, शिबू सोरेन का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। सोरेन ने आदिवासी पहचान और झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया। आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनपरिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रमोद तिवारी, गौरव गोगोई, राजद नेता लालू यादव, मनोज झा, बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक समेत कई राजनीतिक-सामाजिक हस्तियां शामिल हैं।

Read More राहुल गांधी को जान का खतरा संबंधी याचिका वापस

#शिबूसोरेन, #दिशोमगुरु, #झारखंड, #आदिवासीनेता, #प्रधानमंत्रीमोदी, #द्रौपदीमुर्मू ,#राष्ट्रीयश्रद्धांजलि, #झारखंडराजनीति, #SibuSore

Read More कोप्पल के गवी सिद्दप्पा हत्याकांड का मामला विधानसभा में गूंजा