सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त

सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त

काठमांडू, 12 सितंबर (एजेंसियां)। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को शुक्रवार रात देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।


राष्ट्रूपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन (शीतल निवास) में आयोजित एक विशेष एवं संक्षिप्त समारोह में नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में न्यायमूर्ति कार्की को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, सुरक्षा प्रमुख और

राजनयिक समुदाय के सदस्य भी मौजूद थे।
इस नियुक्ति के साथ ही देश में सोमवार को उपजे जनाक्रोश के अब थमने की उम्मीद है। इस दौरान हुए उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं में 50 से अधिक लोग मारे गए थे और 350 से ज्यादा घायल हो गए थे।

न्यायमूर्ति कार्की ने देश की पहली महिला कार्यकारी प्रमुख बनकर नेपाल के इतिहास में एक बार फिर अपना नाम दर्ज करा लिया। जुलाई 2016 में, उन्होंने नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनकर इतिहास रच दिया था।

Read More जम्मू में रोहिंग्याओं की संख्या 200 से 11 हजार पहुंची

केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने वाले जेन-जेड आंदोलनकारियों ने कई दौर की चर्चा के बाद, संक्रमणकालीन सरकार का नेतृत्व करने के लिए उनके नाम पर सहमति जताई। बुधवार को उनको सोशल मीडिया डिस्कॉर्ड पर सबसे ज़्यादा वोट मिले, जिससे वह क्रांति के बाद की सरकार का नेतृत्व करने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बन गईं।

Read More  देश में पेगासस पर फिर छिड़ सकती है बहस

इसके बाद भी उनके नाम को लेकर कई समूहों को नाराजगी थी। लेकिन जब यह खबर आई कि सेना अंतरिम प्रमुख के नाम पर राजी नहीं होने से खिन्न है और उसने आपातकाल लगाने का भी सुझाव दिया है तो इससे हालात न्यायमूर्ति कार्की के पक्ष में तेजी से बदलने लगे।

Read More कोलकाता आओ, पासपोर्ट बनवाओ और नागरिक बन जाओ...

उनके साथ काम करने वाले लोग कार्की को साहसी और ऊंचे दर्जे की ईमानदारी वाली महिला बताते हैं। वह अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए भी जानी जाती हैं। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत मुखर रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उनकी पीठ ने राजनेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में ऐतिहासिक फैसले सुनाए।

दक्षिण एशिया के देशों में महिला को देश की कमान सौपें जाने का इतिहास शानदार रहा है। भारत में इंदिरा गांधी, श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके, पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो, बंगलादेश में बेगम खालिदा जिया और अब नेपाल में न्यायमूर्ति कार्की ने देश की बागडोर संभाली है।

#सुशीलाकार्की, #नेपाल, #अंतरिमप्रधानमंत्री, #NepalPolitics, #PoliticalNews, #नेपालसरकार, #NepalPM, #NepalUpdates