अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की तैयारियां तेज़

परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम बनेगा आयोजन

अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की तैयारियां तेज़

लखनऊ, 20 सितम्बर (एजेंसी)। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दुनिया की नज़रों का केंद्र बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2025 को ऐतिहासिक और अद्वितीय बनाने की तैयारियों में जुटा है। इस बार दीपोत्सव में परंपरा और आधुनिक तकनीक का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सरयू नदी के घाटों पर इस बार 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। पूरा नगर आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा और देश-विदेश से आए हजारों आगंतुक इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।

मंत्री ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन, लेजर शो और लाइव आर्टिस्ट परफॉर्मेंस का अद्भुत मेल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। लगभग 45 मिनट तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झलक आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत की जाएगी। शो में आतिशबाजी, बैकग्राउंड स्कोर और वॉइस ओवर के माध्यम से कथानक को और भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

राम की पैड़ी पर थीमेटिक प्रोजेक्शन शो इस बार दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। 100 से अधिक कलाकार मंच पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। विशेष बात यह है कि इसमें पिछले वर्षों के विजुअल्स, स्टोरीबोर्ड, एनीमेशन या म्यूज़िक का दोहराव नहीं होगा। आयोजन पूरी तरह नया और अभिनव होगा। रामायण थीम पर आधारित चलते-फिरते भव्य ग्रैंड टेबल्यू (झांकियां) भी सरयू तट पर तैयार की जाएंगी, जिनकी लंबाई लगभग 200 मीटर से अधिक होगी।

Read More Umar Khalid Bail: दिल्ली दंगा मामले में JNU के पूर्व छात्र को बड़ी राहत, कड़कड़डूमा कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव-2025 को एक संपूर्ण अनुभव के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रोजेक्शन विजुअल्स, मंच सज्जा, कोरियोग्राफी, लेजर इफेक्ट्स और कलाकारों की वेशभूषा सब दीपोत्सव की भावना को साकार करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है। स्क्रिप्ट और नैरेशन इस आयोजन की आत्मा होंगे, जो दर्शकों को कथा से जोड़ेंगे और रोमांच उत्पन्न करेंगे।

Read More जयपुर की खौफनाक सुबह: CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले

पर्यटन मंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास है कि दीपोत्सव-2025 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन न होकर परंपरा, तकनीक और संस्कृति का वैश्विक संगम बने। अयोध्या में यह उत्सव भारत की विरासत और आधुनिकता के संतुलन का प्रतीक होगा।”

Read More  हाथ में थमाया 1984 दंगा लिखा हुआ बैग

गौरतलब है कि दीपोत्सव का यह स्वरूप अब केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन न रहकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुका है। अयोध्या में दीपों की जगमगाहट, आधुनिक लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम मिलकर एक ऐसा दृश्य रचेंगे, जिसे देखने हजारों पर्यटक पहुंचेंगे।

दीपोत्सव-2025 के तीनों दिनों में अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकारों से लेकर देशभर के नामी कलाकार इसमें भाग लेंगे। सरयू घाटों पर जलते दीप, राम की पैड़ी पर भव्य प्रोजेक्शन और आसमान को रोशन करती आतिशबाजी—सब मिलकर इस बार का दीपोत्सव इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों से दर्ज करेगा।

#दीपोत्सव2025, #अयोध्या, #रामकीपैड़ी, #जयवीरसिंह, #योगीसरकार, #सांस्कृतिकउत्सव, #रामनगरी, #गिनीजवर्ल्डरिकॉर्ड, #UPTourism, #AyodhyaEvents