बाबर काल से भी ज्यादा खराब था सपा का कार्यकाल
भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा
मेरठ, 14 सितंबर (एजेंसियां)। दौराला कस्बे में रविवार को ब्राह्मण समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि वह जातियों को लड़ाने का काम भी नहीं करते और सबके काम कराते हैं। संगीत सोम ने कहा कि सपा कार्यकाल में वह बोलते भी थे और संघर्ष भी करते थे। मुझे साढ़े तीन महीने तक जेल में रखा गया। सपा सरकार का कार्यकाल बाबर और अकबर के जमाने से भी खराब था।
संगीत सोम ने कहा कि वह 18 साल से जनता के बीच में हैं। वह कभी समाज से नाराज नहीं हो सकते। उन्होंने 10 साल में काफी कार्य कराए और अब हार के बाद भी कार्य करा रहे हैं। वह मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। उनके पास आज भी मुस्लिम लोग आते हैं, जिनके वह कार्य कराते हैं। वह केवल देश व प्रदेश में अराजकता फैलाने और माहौल खराब करने वालों का विरोध करते हैं। सोम ने कहा कि हमारे परिवार ने हमें यह संस्कार दिए हैं कि कोई भी शुभ कार्य करो, तो ब्राह्मण का आशीर्वाद लेकर करो। यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी वोट दे सकता है। यदि सभी एक जगह वोट देने लगे तो चुनाव ही नहीं होंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि चाहे जो हो जाए, वह कभी भी जातियों को लड़ाने का कार्य कभी नहीं करेंगे।
संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार में आज गुंडे माफिया प्रदेश से बाहर हैं। कानून व्यवस्था मजबूत है। विपक्ष समाज की बात करता है लेकिन राजू पाल की पत्नी को यह कहने पर पार्टी से बाहर कर दिया कि उन्हें न्याय मिल गया। इस दौरान नवीन शर्मा, मनोज चिरौड़ी, मनोज भारद्वाज, नितिन शर्मा, अशोक, रामकुमार, अनिल, सो
#सपा, #भाजपाशासन, #गुंडाराज, #भ्रष्टाचार, #सुशासन, #विकास, #उत्तरप्रदेशराजनीति, #बाबरकाल