भाजपा ने जारी कर दी 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

निर्णयों में एनडीए आगे-आगे, इंडी घमासान में ही फंसा

भाजपा ने जारी कर दी 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

लालू ने जिन्हें टिकट दिया, बेटे ने उसे खारिज कर दिया

पटना, 14 अक्टूबर (एजेंसियां)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सीटों के बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक अव्वल साबित हो रहा है। जबकि इंडी गठबंधन अब तक सीटों के बंटवारे में ही उलझा है, प्रत्याशियों के चयन की तो बात दूर रही। अभी से राजद प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव में टिकट बंटवारे को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया है। लालू जिसे पसंद कर रहे हैं, तेजस्वी उसे खारिज कर दे रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया है। वहींविजय सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया है। लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हुई हैं, लेकिन प्रत्याशियों की पहली सूची में मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सीवान से टिकट दिया है। पहली सूची में भाजपा ने नौ महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिहार में नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है जिसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

एनडीए ने बीते दिनों सीट बंटवारे का भी ऐलान कर दिया। बंटवारे के मुताबिक भाजपा और जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर और जीतनराम मांझी की हम (से) एवं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

दूसरी तरफ, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे पर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार 13 अक्टूबर को अचानक अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को पार्टी टिकट बांट दिए। पिता की पसंद को नजरअंदाज करते हुए तेजस्वी यादव ने उसे खारिज कर दिया। लालू यादव दिल्ली की कोर्ट में पेशी के बाद पटना पहुंचे और जदयू छोड़ कर राजद में आए सुनील सिंह और नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो को टिकट देने का ऐलान कर दिया और बाकायदा पार्टी सिम्बल भी थमा दिया। लालू यादव के इस निर्णय से तेजस्वी नाराज हो गए और उन्होंने दोनों नेताओं से पार्टी सिम्बल लौटवा लिया। तेजस्वी ने अपने पिता से कहा कि टिकट देने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने से गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ चल रही बातचीत पर असर पड़ सकता हैक्योंकि सीट बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है।

Read More बैग में रख लाया था ऐसी डिवाइस, एयरपोर्ट पर हड़कंप

यह पहली बार नहीं है जब लालू यादव ने गठबंधन की सहमति से पहले टिकट दिए हों। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने कुछ नेताओं को टिकट दे दिए थे। हालांकि बाद में कांग्रेसवाम दल और राजद के बीच समझौता हो गया था। तेजस्वी यादव ने सोमवार की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में के सी वेणुगोपाल और कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद थे। इसमें बिहार के सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। लेकिन इसकी घोषणा कब होगी, यह अभी तक अनिश्चित है। जबकि तेजस्वी बुधवार 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन भरने वाले हैं। इस बार कांग्रेस को पिछली बार से कम सीटें मिलने की संभावना हैक्योंकि 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ा थालेकिन सिर्फ 19 सीटें जीतीं। वहीं राजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटें जीती थीं।

Read More आंबेडकर विवाद में कूदी ममता बनर्जी, अमित शाह के खिलाफ TMC का विशेषाधिकार नोटिस

Tags: