विश्व मंच से भारत की तारीफ पर भौंचक्का पाकिस्तान

मिस्र शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, भारत एक महान देश

विश्व मंच से भारत की तारीफ पर भौंचक्का पाकिस्तान

मेरे अच्छे मित्र के हाथ में है भारत का नेतृत्व : ट्रंप

शर्म-अल-शेख (मिस्र), 14 अक्टूबर (एजेंसियां)। मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा, भारत एक महान देश हैजिसका नेतृत्व उनका एक बहुत अच्छा दोस्त कर रहा है। ट्रंप ने यह बात कह कर मंच पर पीछे खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस पर हामी भी दिलवाई। उसी मंच से ट्रंप ने शहबाज शरीफ को कहा, दोनों देश शांतिपूर्वक रहें।

मिस्र के शर्म-अल-शेख में गाजा को लेकर शांति शिखर सम्मेलन हुआ। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संबोधन में भारत की प्रशंसा की। इसके अलावाट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी उम्मीद जताई और कहामुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे। यह कहते हुए ट्रंप ने पीछे खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर इशारा किया और यह कहते हुए हामी भरवाई कि ये इसे संभव बनाने में मदद करेंगे। शहबाज शरीफ मंच पर ट्रंप के पीछे ही खड़े थे। ट्रंप ने पीछे मुड़कर शहबाज से भारत को लेकर अचानक सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहाभारत महान देश है और मेरे बहुत अच्छे मित्र उसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे। अहम बात यह है कि ट्रंप ने अपनी बात कहने के बाद शहबाज शरीफ से हामी भी भरवाई। शहबाज शरीफ थोड़ा असहज हुए, लेकिन मंच पर हंसते हुए उन्होंने हामी भरी।

शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भारत ने इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम और गाजा में शांति के लिए समझौते का स्वागत किया है। भारत ने उम्मीद जताई कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। दो राष्ट्र समाधान के प्रति भारत ने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराया और कहा कि वह क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करेगा। भारत ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत करता है और आशा करता है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी।

भारत ने यह भी संदेश दिया कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना का समर्थन करता है और इसे प्राप्त करने और शांति के मार्ग को आगे बढ़ाने में मिस्र और कतर की बहुमूल्य भूमिका की सराहना करता है। शांति शिखर सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रयासों को मजबूत करना थाजो क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह बातचीत के जरिये द्विराष्ट्र समाधान के लिए भारत के दीर्घकालिक समर्थन के अनुरूप भी है। भारत क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करेगा।

Read More सुशासन का प्रतीक माने जाते हैं अटल : मुख्यमंत्री योगी

ट्रंप अब तक भारत और पाकिस्तान विवाद समेत सात विवादों को सुलझाने का दावा करते रहे हैं. हालांकिअब उन्होंने इजराइल-गाजा विवाद को जोड़कर इसे आठ कर दिया है। ट्रंप पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि 10 मई 2025 को हुआ भारत-पाकिस्तान सीजफायर उनके दखल से संभव हुआ था। उन्होंने इसे इजराइल की संसद (नेसेट) में दिए गए भाषण में भी अपने सुलझाए गए आठ बड़े विवादों में से एक बताया। भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि यह सीजफायर दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओकी सीधी बातचीत से हुआ थाऔर इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

Read More up के 10 जिलों में बेटियों को रहने की मुफ्त सुविधा देगी योगी सरकार 

Tags: