मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शक्तिकेंद्र कार्यशाला आयोजित
लखनऊ। विधायक शिविर कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, जानकीपुरम में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 172 उत्तर विधानसभा, उत्तर मंडल-5 के शक्तिकेंद्र 2ए की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया और आगामी मतदाता सूची संशोधन अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे अभिषेक खरे, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक, महानगर। कार्यशाला की अध्यक्षता संजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष (उत्तर मंडल-5, भाजपा महानगर लखनऊ) ने की। इसके साथ ही मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला, सुशील कुमार सिंह, विशाल रावत, पीयूष सिंह, मंडल मंत्री लक्ष्मी कश्यप, पूनम राय, कमलेश्वर सोनी, शिखा शुक्ला, पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी ओ.पी. तिवारी, सभी शक्तिकेंद्र संयोजक और सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों के बीएलओ से संपर्क करें, सही मतदाताओं की पहचान करें और उनके नामों के पुनरीक्षण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तर मंडल-5 का संगठन कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा है और सभी कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें।

मुख्य अतिथि अभिषेक खरे ने मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अत्यंत कर्मठ, ईमानदार और राष्ट्रभावना से प्रेरित नेता हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ महानगर के सभी मंडलों में संजय तिवारी अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट रूप से निर्वहन कर रहे हैं और उनका समर्पण पूरे संगठन को प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल-5 के कार्यकर्ता ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ संगठनात्मक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने राजुल पांडेय (शक्ति केंद्र) व रितुराज त्रिवेदी (बूथ अध्यक्ष) को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यशाला का समापन आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण को शत-प्रतिशत सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

