तीन फौजी शहीद, शवों की तलाश जारी

सियाचिन बेस कैंप पर भीषण हिमस्खलन

 तीन फौजी शहीद, शवों की तलाश जारी

लद्दाख, 09 सितंबर (एजेंसियां)। लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर स्थित बेस कैंप पर मंगलवार को एक भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवान शहीद हो गए। बर्फ में दबे शहीद जवानों के शव तलाशे जा रहे हैं। सेना ने अन्य जवानों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। फिलहाल इलाके में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन का खतरा और बढ़ गया है।

सियाचिन ग्लेशियर पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। जहां पर तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। जिसकी वजह से वहां रहने वाले सैनिकों को फ्रॉस्टबाइट यानी की ज्यादा ठंड की वजह से शरीर के सुन्न हो जाने की परेशानी हो जाती है। माइनस शून्य से भी कम तापमान में तैनात सैनिकों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांस में तकलीफ के साथ ही दिमागी सूनापन की भी दिक्कतें आती हैं। कोल्ड इंज्युरी तो सामान्य है। सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास लगभग 78 किमी में फैला है। इसके एक तरफ  पाकिस्तान तो दूसरी तरफ चीन की सीमा अक्साई चीन है। सामरिक दृष्टि से इस ग्लेशियर का काफी महत्व है। 1984 से पहले इस जगह पर न तो भारत और न ही पाकिस्तान की सेना की उपस्थिति थी। 1972 के शिमला समझौते में सियाचिन इलाके को बेजान और बंजर करार दिया गया थालेकिन इस समझौते में दोनों देशों के बीच सीमा का निर्धारण नहीं हुआ था। वर्ष 1984 में खुफिया जानकारी मिली कि पाकिस्तान सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद 13 अप्रैल 1984 को भारत ने अपनी सेना तैनात कर दी। यहां पर कब्जे के लिए सेना ने ऑपरेशन मेघदूत चलाया था।

सियाचिन ग्लेशियर का क्षेत्र पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके), अक्साई चिन और शक्सगाम घाटी से सटा हुआ हैजिसे पाकिस्तान ने 1963 में चीन को सौंप दिया था। यह भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इलाका है क्योंकि इससे दुश्मन की हरकतों पर नजर रखी जा सकती है। इसके साथ ही यह स्थान लेह से गिलगित आने-जाने वाले रास्तों को भी नियंत्रित करता हैजिससे इसकी सैन्य और रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।

#IndianArmy, #Martyrs, #Soldiers, #TerrorAttack, #IndianForces, #BreakingNews, #IndiaSecurity, #ArmyOperation, #देशकेशहीद, #IndianDefence

Read More बेंगलुरु में वाइफ और गर्लफ्रेंड स्वैपिंग के स्विंगर्स ग्रुप का खुलासा