वैष्णो देवी और पुंछ को नहीं मिल पा रही भूस्खलन से मुक्ति

वैष्णो देवी और पुंछ को नहीं मिल पा रही भूस्खलन से मुक्ति

जम्मू15 सितंबर (ब्यूरो)। वैष्णो देवी यात्रा और पुंछ में लगातार बारिशों के कारण भूस्खलन रूक नहीं पा रहे हैं। हालत यह है कि अगर वैष्णो देवी में बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा 21वें दिन भी शुरू नहीं हो पाई थी तो पुंछ में सैंकड़ों घरों पर खतरा मंडरा रहा था और बीसियों जमींदोज हो चुके थे।

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलनभूमि धंसाव और अचानक बाढ़ आई हैजिससे सैकड़ों परिवार अपने घरों से बेघर हो गए हैं और जम्मू संभाग के पुंछ और रामबन जिलों के कई इलाके संकट में हैं। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कलाबन गांव को इस सप्ताह की शुरुआत में आवासीय क्षेत्रों के नीचे की मिट्टी खिसकने के बाद असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 95 घरों में दरारें आ गई हैं और लगभग 700 निवासियों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है। कलाबन के एक किसान मोहम्मद यूसुफजिन्हें उनके परिवार के साथ एक सरकारी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया थाने बताया कि रातों-रात जमीन के कुछ हिस्से धंस गए और हमारे घरों की दीवारें टूटने लगीं। हमने सब कुछ पीछे छोड़ दियायह नहीं जानते हुए कि हम कभी वापस लौट भी पाएंगे या नहीं। जिला अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर पुनर्वास किया गया है और आश्रयों में राहत सामग्री और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। मेंढर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सुरक्षा है। हम सभी प्रभावित परिवारों को भोजनबिस्तर और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।

इस बीच बदले मौसम और लगातार हो बारिश ने वैष्णो देवी यात्रा के शुरू होने से पहले ही यात्रा मार्ग को एक बार फिर अवरुद्ध कर दिया। रातभर हुई भारी बारिश के कारण मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग पर सांझी छत क्षेत्र में भूस्खलन होने से पत्थर और मलबा मार्ग पर आ गया है। इसके चलते रविवार से मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू नहीं होने से श्रद्धालु मायूस नजर आए। दिनभर यात्रा के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी पर श्रद्धालु बैठे रहे थे। मार्ग से मलबा हटाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। इस कार्य में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

#वैष्णोदेवी, #पुंछ, #भूस्खलन, #जम्मूकश्मीर, #यात्रापरअसर, #प्राकृतिकआपदा, #भूस्खलनसंकट, #यात्रियोंकीपरेशानी, #हाईवेबंद, #जम्मून्यूज़

Read More नेताओं ने संसद में लगाया करोड़ों का चूना