नरेंद्र मोदी परिश्रम की पराकाष्ठा हैं : राष्ट्रपति मुर्मू

 प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर देश-दुनिया से बधाइयों का तांता

नरेंद्र मोदी परिश्रम की पराकाष्ठा हैं : राष्ट्रपति मुर्मू

ट्रंप ने फोन पर बधाई दी: कहा, चमत्कारिक काम कर रहे मोदी

देशभर के पक्ष-विपक्ष के नेताओं और विश्व नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 17 सितंबर (एजेंसियां)। आज पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाया। देशभर के पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। विश्व नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी  के जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए देश के विकास में उनके अगाध श्रम की असीम सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर पीएम मोदी को बधाई दी और कहा, मोदी आप चमत्कारिक काम कर रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी को पूरे देशभर से बधाईयां मिलीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बधाई संदेश में कहापरिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं। देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। राधाकृष्णन ने मोदी के दीर्घायुस्वस्थ और देश की सेवा में समर्पित संपूर्ण जीवन की कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, मोदी जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्वराष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है। उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी जी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मजबूती दे रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगातार सफल सिद्ध हों। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने मोदी को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे हर देशवासी के लिए राष्ट्र प्रथम की एक जीती-जागती मिसाल हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाआज पूरा देश खुशी मना रहा है। 140 करोड़ भारतीय अपने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। उनका जन्मदिन सिर्फ़ मौखिक शुभकामनाओं से नहीं मनाया जा सकता। निरंतर कर्म ही उनका धर्म है। हमने आज पौधारोपण अभियान चलाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होने सोशल मीडिया फोरम पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यह कॉलजून 2025 के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया फोरम पर खुद यह बात कही कि उन्होंने अपने दोस्त पीएम मोदी से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने कहा कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। पीएम मोदी ने भी ट्रंप को अपना दोस्त बताते हुए 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद कहा।

यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहाप्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस अनिश्चित समय मेंहम सभी को अच्छे दोस्तों की जरूरत है और मोदी जी हमेशा मेरे और ब्रिटेन के अच्छे दोस्त रहे हैं। मुझे ब्रिटेन-भारत संबंधों को लगातार मजबूत होते देखकर खुशी हो रही है। मुझे पता है कि हम दोनों ने हाल ही में इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज़ का आनंद लियाजो इस बात की याद दिलाती है कि हमारे दोनों देश कितनी समानताएं रखते हैं। एक ब्रिटिश-भारतीय परिवार से होने के नातेइस रिश्ते का मेरे दिल में हमेशा एक खास स्थान रहेगा। मुझे 2023 में जी20 के लिए प्रधानमंत्री के रूप में अक्षता के साथ भारत की यात्रा हमेशा याद रहेगी। यह विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा के अनुरूप एक शानदार आयोजन था। मोदी जीमैं आपको आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और जल्द ही आपसे मिलने की आशा करता हूं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहामेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए आभारी हैं। प्रधानमंत्री जीमैं आपसे जल्द ही मिलने और हमारी दोस्ती व प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहाप्रधानमंत्री मोदीमेरे अच्छे दोस्त नरेंद्रमैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ किया हैऔर हमने मिलकर भारत और इजराइल की दोस्ती में बहुत कुछ हासिल किया है। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम अपनी साझेदारी और अपनी दोस्ती को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकें। जन्मदिन मुबारक होमेरे दोस्त।

Read More डिजी यात्रा के डेटा से टैक्स चोरी पता करेगी सरकार

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहानमस्कारमेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी। आपके 75वें जन्मदिन पर मेरी और न्यूजीलैंड के आपके सभी मित्रों की ओर से आपको बधाई। यह मील का पत्थर आपके नेतृत्व की बुद्धिमत्ता को दर्शाता हैक्योंकि आप 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना चाहते हैं। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि न्यूजीलैंड इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ और अधिक साझेदारी करेगाक्योंकि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों महान राष्ट्र वह सुरक्षा और समृद्धि प्राप्त करें जिसकी हमें चाहत है। मार्च में आपने मुझे जिस गर्मजोशी से मेरा आतिथ्य किया थामैं उम्मीद करता हूं कि मैं भी न्यूज़ीलैंड में आपकी वैसी मेजबानी कर सकूंगा।

Read More बंगलादेश में हिन्दुओं की रक्षा के लिए सेना जाए

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहाहमारे राष्ट्रीय सैनिक और भूटान के सभी लोग आपके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इस खुशी के अवसर परहम आपके अच्छे स्वास्थ्यखुशहाली और दीर्घायु की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने अपने बधाई संदेश में कहाप्रधानमंत्री मोदीआपके 75वें जन्मदिन पर आपको मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं क्योंकि आप भारत की शानदार प्रगति का नेतृत्व करते हैं और वैश्विक विकास में योगदान देते हैं। गेट्स फाउंडेशन भारत सरकार के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। हम सब मिलकर विकसित भारत की दिशा में प्रगति कर रहे हैं और वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए सीख और नवाचार साझा कर रहे हैं। एक बार फिरइस महत्वपूर्ण अवसर पर आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहामुझे उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ रहें और इस देश का नेतृत्व कर सकें जैसा कि वे कर रहे हैं।

Read More जयपुर की खौफनाक सुबह: CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खास अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहकवैश्विक मंच पर नए भारत को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वालेविश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेताहम सभी के मार्गदर्शकएक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थसंवेदनशील नेतृत्व और अखंड कर्मनिष्ठा ने नए भारत को आशाआत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्यदीर्घायु जीवन प्रदान करेंजिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियों में पीएम मोदी के संघर्ष के दिनों से लेकर अब तक के जीवन के हर पल को बहुत शानदार तरीके से संयोजा गया है और विकास योजनाओं की झलक दिखाई गई है।

आध्यात्मिक गुरु आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, वह एक युग पुरुष हैं जो भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने आए हैं। अगर भारत का नेतृत्व ऐसे नेता के हाथों में होतो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की राह पर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं। आज विश्वकर्मा जयंती भी है। पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों में भारत को मजबूत और सशक्त बनाया है। उन्होंने भारत को दुनिया में बहुत सम्मान दिलाया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ रहें और दीर्घायु होंएक मजबूत भारत के निर्माण में अपनी निरंतर सेवा प्रदान करते रहें। पीएम मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार थीम दी है।

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनके भाई प्रहलाद मोदी कहते हैंआज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां वर्ष पूरा कर 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हमारा मोदी समुदाय भी पीछे नहीं रहना चाहता। आज अहमदाबाद में मोदी समुदाय के युवाओं ने सोला सिविल अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मेरे बड़े भाई को लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें और वह राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को आगे बढ़ाते रहें और देश का विकास करते रहें।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन परएनसीपी (पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहामैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूंउनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं और मुझे विश्वास है कि उनमें राष्ट्र की सेवा करने की पूरी ऊर्जा रहेगी। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने शून्य से शुरुआत करके कड़ी मेहनत और लगन से खुद को बनाया है। मुझे लगता है कि हमें इसके लिए उनकी सराहना करनी चाहिएऔर मुझे सच में लगता है कि वह इसमें निरंतर रहे हैंवह सुनिश्चित करते हैं कि उनके सांसद संसद में उपस्थित होंऔर संसद में अच्छी बहस हो। इसलिए वह अनुशासन जिसके बारे में वह सभी को मार्गदर्शन देते रहते हैंमेरे लिए बहुत खास है।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहादुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताप्रधानमंत्री मोदी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। वे हमारा मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने ऐसी योजनाएं बनाईं जो गरीबों तक पहुंचती हैं। जिस तरह से वे देश को विकास की ओर ले जा रहे हैंभारत में ऐसा नेतृत्व पहले कभी नहीं देखा गया। भाजपा के प्रखर सांसद निशिकांत दुबे ने कहापीएम मोदी स्वस्थ रहें। 2047 में जब उनका विकसित भारत का संकल्प पूरा होगातो वो पीएम मोदी के नेतृत्व में होहमने बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना की है। उन्हें रिटायर क्यों होना चाहिएट्रंप 84 साल की उम्र में अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। पीएम मोदी को रिटायर क्यों होना चाहिए?

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहागुजरात के लोगों को गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में पैदा हुए। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। प्रधानमंत्री मोदी देश को हर तरह के नुकसान से बचा रहे हैं।

झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहादेश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाईशुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करेंयही कामना करता हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहामैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें और इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर2014 को शुरू किया गया स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। हमें विश्वास है कि राजस्थान के हमारे सभी भाई-बहन इस सेवा पखवाड़े से लाभान्वित होंगे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि वे उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु हों तथा राष्ट्र एवं सभी नागरिकों की सेवा करते रहें। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वस्थसार्थकसौहार्दपूर्णसमावेशीसकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, आपके जन्मदिन के अवसर पर मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्यप्रसन्नता और दीर्घायु प्रदान करे। मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं और आने वाले वर्षों में इसके और अधिक कल्याण एवं विकास की कामना करता हूं।

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को बधाई संदेश देते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा, एक बार मित्र बनने पर सदैव मित्र ही रहता है। हमारे और समाज के मित्र पीएम मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव सुखशांतिआनंदउत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ दीर्घायु प्रदान करें। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

फिल्मी दुनिया से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश मिले। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान ने कहाआज प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर परमैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासनकड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में भी आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें। फिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहामोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के विकास में आपके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर हम आपके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। साथ ही प्रार्थना करते हैं कि आप यूं ही देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करते रहें।

खेल जगत ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। खेल जगत के दिग्गज सुनील गावस्करवीरेंद्र सहवागसानिया मिर्जामनु भाकर और अनिल कुंबले ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने मोदी की खेलों के प्रति योगदान और खिलाड़ियों के लिए लगातार समर्थन की सराहना की।

मोहम्मद सिराज ने ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जीआपको आने वाले वर्ष के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपको अच्छी सेहत मिले और आप जैसे अब तक देश के लिए काम कर रहे हैंवैसे ही करते रहें। भारत के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने प्रधानमंत्री के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहामैं प्रधानमंत्री मोदी को लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं। उनका विकसित भारत का सपना तय समय से भी पहले साकार होगा। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने प्रधानमंत्री मोदी के खेलों में योगदान को याद किया। उन्होंने कहाजब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैंउन्होंने खेलों पर खास ध्यान दिया है। उनका विजन था कि भारत ओलंपिक में पदक जीते। उनके नेतृत्व में खेल मंत्रालय का बजट भी बढ़ाया गया। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा भारत को खेलों की दुनिया में आगे बढ़ाने की कोशिश की। सहवाग ने पीएम मोदी को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं भी दीं।

2024 ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय शूटर मनु भाकर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहामोदी जी से मेरी पहली मुलाकात 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद हुई थीजब मैं सिर्फ 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर आई थी। उस समय उन्होंने मेरी बहुत तारीफ की। उसके बाद हम कई आयोजनों में मिलते रहेऔर उन्होंने हमेशा मुझे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। जब भी हम किसी इवेंट में मिलते हैंउनका रवैया हमेशा सकारात्मक रहता है। यहां तक कि टोक्यो ओलंपिक के प्री-कोविड समय में भी उन्होंने अपने सभी खिलाड़ियों के लिए समय निकाला। और जब मैं वापस आईभले ही मेरा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा होउन्होंने मुझसे फोन पर बात की और पूरी स्थिति जानी। उन्होंने सब कुछ पूछा और मुझे आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने लिखाप्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके साथ हर बातचीत प्रेरणादायक रही है। वे हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देते हैं।

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव पर जोर दिया। उन्होंने कहाजब आपका प्रधानमंत्री सिर्फ जीत के वक्त नहींहार के वक्त भी आपके साथ खड़ा होता है तो उसका असर गहरा होता है। 2023 में जब भारत ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल हारा थावे तुरंत ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। इसके बाद हमने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। ये पल खिलाड़ियों के लिए हमेशा यादगार रहते हैं।

शतरंज के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहामैंने उनके साथ दोनों मुलाकातों का आनंद लिया। ऐसा लगा जैसे हम किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हों जिसे हम पहले से जानते हों। यह देखकर हैरानी होती है कि वह हर व्यक्ति को याद रखते हैं और उनके बारे में जानते हैं। वह हर किसी से जुड़ने की क्षमता रखते हैं। भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने कहामैं उनसे पहली बार 2010 में मिला थाजब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस समय टीम के कप्तान एमएस धोनी ने मुझे उनसे मिलवाया। पीएम मोदी ने कहा- यह तो अपना लड़का हैइसका ध्यान रखना। यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि इतने बड़े नेता ने मेरे बारे में ऐसा कहा। अगली बार मैं उनसे 2019 में दिल्ली में मिलाजब हम उनसे मिलने गए थे और उन्होंने हमारे साथ 20-25 मिनट तक बातचीत की।

क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके अद्वितीय नेतृत्व और दृष्टिकोण के लिए देश हमेशा आभारी रहेगा। क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखाहमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। वेंकटेश प्रसाद ने लिखाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

#PMModi75, #HappyBirthdayModi, #NarendraModi, #ModiAt75, #PMModi, #राष्ट्रपतिबधाई, #TrumpOnModi, #विश्वनेताओंकीबधाई, #IndiaCelebratesModi, #ModiBirthdayCelebration