मोदी जी के मन की बात ने छुआ जन-जन का दिल

मोदी जी के मन की बात ने छुआ जन-जन का दिल

लखनऊ, 27 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को पूरे देशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। लखनऊ के उत्तर मंडल-5 महानगर क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का श्रवण किया और प्रधानमंत्री के संदेशों की सराहना की।

7a7819cf-91f2-40dd-84b6-8e160de84d3c

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पर्व को भारत की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के सामंजस्य का सुंदर उदाहरण भी है। उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

3bebf712-e2fb-4ff7-8059-4becbf1761ef

Read More नेहरू ने अंबेडकर की देशभक्ति पर उठाया था सवाल

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की वीरता और मानवीय संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण है।

Read More जयपुर की खौफनाक सुबह: CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले

मोदी जी ने लोगों से भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने की अपील की और सुरक्षा बलों में उनकी उल्लेखनीय भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे स्वदेशी नस्ल के कुत्ते अनुशासन, निष्ठा और साहस के प्रतीक हैं।

Read More Parliament Winter Session: अमित शाह के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार नोटिस, धक्का-मुक्की पर खरगे ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र

उन्होंने 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की और कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सरदार पटेल की प्रेरणा को समर्पित है। साथ ही, उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के गायन को देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला बताया।

इस अवसर पर उत्तर मंडल-5 महानगर, लखनऊ के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री सी.के. वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल रावत, बूथ अध्यक्ष सर्वेश सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार दुबे, सुशील त्रिपाठी, युवा मोर्चा के राजीव मिश्र और मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, बल्कि देश के विकास और जनजागरण की प्रेरणा है।

Tags: