आशा और आकांक्षाओं की धरती है मणिपुर

मणिपुर और मिजोरम से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया दूरगामी संदेश

आशा और आकांक्षाओं की धरती है मणिपुर

जहां पहुंचना कठिन था, वहां आज सुगमता से पहुंच रहा विकास

पीएम मोदी ने किया मिजोरम की पहली रेल लाइन का उद्घाटन

इंफाल/आइजोल, 13 सितंबर (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों मणिपुर और मिजोरम का दौरा किया और पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर फैलाई जा रही तमाम भ्रांतियों पर पानी फेर दिया। पीएम मोदी ने मणिपुर और मिजोरम को विकास की विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा दिया और साथ में भरोसा भी दिया कि भारत सरकार मणिपुर के लोगों और पूर्वोत्तर राज्य के सभी लोगों के साथ खड़ी है। मणिपुर में दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। उन्होंने मणिपुर के चुराचांदपुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपके साथ हूंभारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री ने मिजोरम को पहली रेल लाइन का ऐतिहासिक उपहार दिया और तमाम विकास योजनाओं की शुरुआत की। पूर्वोत्तर की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री चुनी गईं पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को बधाई दी और कहा कि विषम स्थितियों में भी नेपाल के नागरिकों ने लोकतंत्र को प्राथमिकता दी, इसके लिए नेपाल के नागरिक भी सराहना के पात्र हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम किया और कहा, भारी बारिश के बावजूद आप इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए हैं। मैं आपके प्यार और स्नेह के लिए तहे दिल से आभारी हूं। जब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकातो मैंने सड़क मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना। सड़क किनारे लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मेरा स्वागत किया। मुझे जो गर्मजोशी और प्यार मिलाउसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मानपूर्वक अपना सिर झुकाता हूं। पीएम मोदी ने कहामणिपुर की धरती आशा और आकांक्षाओं की धरती है। दुर्भाग्य से इस खूबसूरत क्षेत्र पर हिंसा का साया पड़ गया है। कुछ समय पहले मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला। उनसे मिलने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मणिपुर में आशा और विश्वास का एक नया सवेरा उग रहा है। कहीं भी विकास की जड़ें जमाने के लिए शांति आवश्यक है। पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर में कई संघर्षों और विवादों का समाधान हुआ है। लोगों ने शांति का मार्ग चुना है और विकास को प्राथमिकता दी है। हमें संतोष है कि हाल ही में पहाड़ियों और घाटियों में विभिन्न समूहों के साथ समझौतों पर बातचीत हुई है। ये भारत सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैजिनमें संवादसम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। मैं सभी संगठनों से शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की अपील करता हूं। मैं आपके साथ हूंभारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।

उन्होंने कहामणिपुर की ये धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है। ये पहाड़ियां प्रकृति का अनमोल उपहार हैंऔर साथ ही ये पहाड़ियां आप सभी लोगों की निरंतर मेहनत का भी प्रतीक हैं। मणिपुर के नाम में ही मणि हैये वो मणि हैजो आने वाले समय में पूरे पूर्वोत्तर की चमक बढ़ाने वाली है।  भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले इसी मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों कीयहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।

पीएम मोदी ने कहाभारत सरकार मणिपुर की विकास यात्रा को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी भावना से मैं आज आपके बीच आया हूं। कुछ समय पहलेइसी मंच से लगभग 7,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। ये परियोजनाएं मणिपुर के लोगों और हमारे आदिवासी समुदायों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगी। मणिपुर की सीमा अन्य देशों से लगती है और यहां कनेक्टिविटी हमेशा से एक चुनौती रही है। मैं समझता हूं कि खराब कनेक्टिविटी के कारण आपको किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए 2014 से मैंने मणिपुर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर बहुत जोर दिया है। इसके लिए भारत सरकार ने दो स्तरों पर काम किया है। पहला, हमने रेल और सड़क परियोजनाओं के लिए बजट में कई गुना वृद्धि की है। दूसरा, हमने शहरों से गाँवों तक सड़कें बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। हाल के वर्षों में यहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3,700 करोड़ खर्च किए गए हैं और 8,700 करोड़ के निवेश से नए राजमार्गों पर काम चल रहा है।

Read More राहुल-सारंगी विवाद में पप्‍पू कैसे बनें ढाल? समाजवादी पार्टी नेता ने बताया आंखों-देखा हाल

पीएम मोदी ने कहा, पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल थाआप सभी जानते हैं। अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों कोट्राइबल गांवों को हुआ है। हमारी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी। पीएम मोदी ने कहा, एक समय था जब दिल्ली में लिए गए फैसलों को यहां तक पहुंचने में दशकों लग जाते थे। आज हमारा चुराचांदपुरहमारा मणिपुरदेश के बाकी हिस्सों के साथ मिलकर प्रगति कर रहा है। जैसे हमने देश भर के गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने की घोषणा कीमणिपुर को भी इसका लाभ मिला है। यहां लगभग 60,000 घर पहले ही बन चुके हैंजिससे हजारों परिवारों को सम्मान और सुरक्षा का जीवन मिल रहा है।

Read More नेहरू ने अंबेडकर की देशभक्ति पर उठाया था सवाल

उन्होंने कहाआज भारत बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की। इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला। बीते साल में 15 करोड़ से अधिक देशवासियों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। मणिपुर में 7-8 साल पहले तक सिर्फ 25-30 हजार घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज यहां साढ़े 3 लाख से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा मिल रही है। पहले पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में अच्छे स्कूल और अस्पताल बस एक सपना ही थे। आज भारत सरकार के प्रयासों से यह स्थिति बदल रही है। चुराचांदपुर में अब एक मेडिकल कॉलेज बन गया है। आजादी के दशकों बाद भी मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। हमारी सरकार ने इस जरूरत को पूरा किया है। पीएम-देवाइन योजना के तहत हमारी सरकार पांच पहाड़ी जिलों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विकास कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए भारत सरकार गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया करा रही है। अकेले मणिपुर में ही इस योजना के जरिए 2.5 लाख से ज्यादा मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।

Read More अचानक चीन ने किया भारत से जिगरी दोस्ती का ऐलान! इधर पाकिस्तान पर हो गया तगड़ा एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुराचांदपुर के शांति मैदान में मणिपुर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के परिवारों की चिंताओं को सुना और उन्हें राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। जातीय हिंसा के कारण 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैंजिनमें से लगभग 40,000 कुकी जो समुदाय से और लगभग 20,000 मैतेई समुदाय के लोग हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 3,647 करोड़ रुपए की मणिपुर शहरी सड़केंजल निकासी और परिसम्पत्ति प्रबंधन सुधार पहल और 550 करोड़ रुपए की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट परियोजना शामिल हैं। उन्होंने 142 करोड़ रुपए की लागत से नौ कामकाजी महिला छात्रावासों और 105 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली सुपर-स्पेशलिटी और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं का भी शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पोलो ग्राउंड और उसके आसपास 30 करोड़ रुपए की लागत से बुनियादी ढांचे के विकास और सभी 16 जिलों में 134 करोड़ रुपए की लागत से 120 स्कूलों की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखी। मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीण संपर्कशिक्षा और पर्यटन से संबंधित 102 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं को भी उन पहलों की सूची में शामिल किया गयाजिनकी आधारशिला रखी गई। इंफाल में खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 36 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण और 502 करोड़ रुपए की लागत से टेंग्नौपाल खंड में एनएच 102-ए का उन्नयन भी सूची में शामिल है।

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की हजारों वर्ष पुरानी समृद्ध विरासत है। यहां संस्कृति की जड़ें मजबूत और गहरी हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी पूर्वोत्तर भारत की सदी है। इंफाल को वह ऐसे शहरों में देखते हैं जो भारत की विकास गति को तेज करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मणिपुर में हाल की हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य के लोगों से शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, भारत सरकार ने मणिपुर के विकास को निरंतर प्राथमिकता दी है। परिणामस्वरूपमणिपुर की विकास दर लगातार बढ़ रही है। 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर एक प्रतिशत से भी कम थी। अब मणिपुर पहले की तुलना में कई गुना तेजी से प्रगति कर रहा है। मणिपुर में बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया युग शुरू हुआ है। मणिपुर में सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति भी कई गुना बढ़ गई है। यहां हर गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए भी तेज गति से काम हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहामणिपुर में किसी भी प्रकार की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी आने वाली पीढ़ियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। इसलिए हमें मणिपुर को शांति और विकास के पथ पर आगे ले जाना है और यह हमें मिलकर करना होगा। हमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत की रक्षा में मणिपुर के योगदान से प्रेरणा लेनी होगी। यह मणिपुर की ही भूमि थी जहां आजाद हिंद फौज ने पहली बार तिरंगा फहराया था। नेताजी सुभाष ने मणिपुर को भारत की स्वतंत्रता का प्रवेश द्वार कहा था। इस भूमि से अनेक वीरों ने बलिदान दिए हैं। हमारी सरकार मणिपुर के ऐसे प्रत्येक महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में माउंट हैरियट का नाम बदलकर माउंट मणिपुर कर दिया गया है। यह मणिपुरी स्वतंत्रता सेनानियों को भारत के 140 करोड़ देशवासियों की श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहामणिपुर के अनेक सपूत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत माता की रक्षा में जुटे हुए हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी है। हमारे जवानों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तानी सेना घबरा गई। भारत की इस सफलता में मणिपुर के अनेक वीर बेटे-बेटियों का पराक्रम भी शामिल है। इसी तरह मैं हमारे वीर शहीद दीपक चिंगखम के पराक्रम को भी नमन करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। मैंने कहा था कि मणिपुरी संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है। और मणिपुर के खिलाड़ियों के बिना भारत के खेल भी अधूरे हैं। मणिपुर का युवातिरंगे की शान के लिए अपना तन-मन-धन सब कुछ झोंक देने वाला युवा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने मिजोरम की पहली रेलवे लाइन का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 8,070 करोड़ से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन कियाजो मिजोरम की राजधानी को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। उन्होंने आइजोल को दिल्ली से जोड़ने वाली राज्य की पहली राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं यहां मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर हूं। दुर्भाग्य से खराब मौसम के कारण मुझे खेद है कि मैं आइजोल में आपके साथ शामिल नहीं हो पा रहा हूंलेकिन मैं इस माध्यम से भी आपके प्यार और स्नेह को महसूस कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माणमिजोरम के लोग हमेशा योगदान देने के लिए आगे आए हैं। त्याग और सेवासाहस और करुणाये मूल्य मिजो समाज के केंद्र में हैं। आज मिजोरम भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह राष्ट्र के लिएविशेषकर मिजोरम के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

प्रधानमंत्री ने कहाकुछ वर्ष पहले मुझे आइजोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला था। आज हम इसे देशवासियों को समर्पित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। दुर्गम रास्तों सहित कई चुनौतियों को पार करते हुए यह बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन अब साकार हो गई है। हमारे इंजीनियरों के कौशल और हमारे कार्यकर्ताओं के जज्बे ने इसे संभव बनाया है। यह सिर्फ एक रेल संपर्क नहीं हैबल्कि यह बदलाव की जीवनरेखा है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। मिजोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज्यादा बाजारों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार मिजोरम का सैरांग राजधानी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से सीधे जुड़ेगा। यह सिर्फ एक रेलवे नहीं हैबल्कि परिवर्तन की जीवन रेखा है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांति लाएगी। मिजोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज्यादा बाजारों तक पहुंच पाएंगे। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। इस विकास से कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। यह क्षेत्र भारत का विकास इंजन बन रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भारत के रेल मानचित्र पर अपनी जगह बनाई है। पहली बार ग्रामीण सड़कों और राजमार्गोंमोबाइल कनेक्टिविटीइंटरनेट कनेक्टिविटीबिजलीनल का पानी और एलपीजी कनेक्शनों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सभी प्रकार की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मिजोरम को हवाई यात्रा के लिए उड़ान योजना का भी लाभ मिलेगा। बहुत जल्दयहां हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। इससे मिजोरम के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच बेहतर होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिजोरम प्रतिभाशाली युवाओं से भरपूर है। हमारा काम उन्हें सशक्त बनाना है। हमारी सरकार यहां पहले ही 11 ए-क्लब आवासीय विद्यालय शुरू कर चुकी है। छह और विद्यालय शुरू करने की योजना है। हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र स्टार्टअप्स का भी एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। मुझे खुशी है कि इस क्षेत्र में लगभग 4,500 स्टार्टअप और 25 इनक्यूबेटर कार्यरत हैं। मिजोरम के युवा इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं और अपने और दूसरों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। भारत तेजी से वैश्विक खेलों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। इससे देश में एक खेल अर्थव्यवस्था का भी निर्माण हो रहा है। मिजोरम में फुटबॉल और अन्य सभी खेलों में कई चैंपियन देने की अद्भुत परंपरा रही है। हमारी खेल नीतियों का लाभ मिजोरम को भी मिल रहा है। खेलो इंडिया योजना के तहत हम आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। हाल ही में हमारी सरकार ने एक राष्ट्रीय खेल नीतिखेलो इंडिया खेल नीति भी पेश की है। इससे मिजोरम के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे देश में हो या विदेशपूर्वोत्तर की खूबसूरत संस्कृति के राजदूत की भूमिका निभाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। पूर्वोत्तर की क्षमता को प्रदर्शित करने वाले मंचों को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। राइजिंग नॉर्थ ईस्ट शिखर सम्मेलन में मैं निवेशकों को पूर्वोत्तर की क्षमता का दोहन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। यह शिखर सम्मेलन बड़े पैमाने पर निवेश और परियोजनाओं के लिए रास्ता खोल रहा है। जब मैं वोकल फॉर लोकल की बात करता हूंतो इससे पूर्वोत्तर के कारीगरों और किसानों को भी बहुत लाभ होता है। मिजोरम के बांस के उत्पादजैविक अदरकहल्दी और केले सुप्रसिद्ध हैं। हम जीवन को सुगम बनाने और व्यापार को सुगम बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। हाल ही में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की गई है। इसका मतलब है कि कई उत्पादों पर कर कम होंगेजिससे परिवारों का जीवन आसान होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहलेटूथपेस्टसाबुन और तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरतों पर भी 27% टैक्स लगता था। आजकेवल 5% जीएसटी लागू है। कांग्रेस के शासन मेंदवाओंजांच किट और बीमा पॉलिसियों पर भारी टैक्स लगता था। इसीलिए स्वास्थ्य सेवा महंगी थी और बीमा आम परिवारों की पहुंच से बाहर था। आजये सब किफायती हो गए हैं। नई जीएसटी दरों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां भी सस्ती हो जाएंगी। 22 सितंबर के बाद सीमेंट और निर्माण सामग्री भी सस्ती हो जाएंगी। स्कूटर और कार बनाने वाली कई कंपनियों ने पहले ही कीमतें कम कर दी हैं। मुझे यकीन है कि इस बार त्योहारों का मौसम पूरे देश में और भी ज्यादा रौनक भरा होगा। सुधारों के तहत ज्यादातर होटलों पर जीएसटी घटाकर केवल 5% कर दिया गया हैजिससे विभिन्न स्थानों की यात्राहोटलों में ठहरना और बाहर खाना सस्ता हो जाएगा। इससे ज्यादा लोगों को हमारे देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने उन्हें देखने और उनका आनंद लेने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाहमारी अर्थव्यवस्था में 2025-26 की पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि देखी गई है। इसका मतलब है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। हम मेक इन इंडिया और निर्यात में भी वृद्धि देख रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आप सभी ने देखा कि कैसे हमारे सैनिकों ने आतंक को प्रायोजित करने वालों को सबक सिखाया। पूरा देश हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व की भावना से भर गया। इस ऑपरेशन में मेड इन इंडिया हथियारों ने हमारे देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारी अर्थव्यवस्था और विनिर्माण क्षेत्र का विकास हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार प्रत्येक नागरिकप्रत्येक परिवार और प्रत्येक क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों के सशक्तिकरण से ही एक विकसित भारत का निर्माण होगा। इस यात्रा में मुझे विश्वास है कि मिजोरम के लोग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाआज मिजोरम की राजधानी को रेलवे कनेक्टिविटी मिल गई है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण परियोजना थी। इसमें 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल शामिल हैं। यह लाइन अब मिजोरम को गुवाहाटीकोलकातादिल्ली और कई अन्य गंतव्यों से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन नई ट्रेनों की शुरुआत की है। रेलवे कनेक्टिविटी पूरे देश को मिजोरम की सुंदरता का अनुभव करने में मदद करेगी। पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा।

भारतीय रेलवे के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली 8,070 करोड़ रुपए की बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को 2008-09 में मंजूरी दी गई थी और इसका निर्माण 2015 में शुरू हुआ था। इस लाइन में 45 सुरंगें55 बड़े पुल और 87 छोटे पुल शामिल हैं। सैरांग के पास पुल संख्या 144114 मीटर ऊंचा है। यह कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह देश का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। इस मार्ग में पांच सड़क ओवरब्रिज और छह अंडरपास भी हैंजो बैराबी के अलावा चार मुख्य स्टेशनों होर्टोकीकावनपुईमुआलखांग और सैरांग को कवर करते हैं। प्रधानमंत्री ने तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों सैरांग (आइजोल)-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेससैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा लॉन्गतलाई-सियाहा रोड पर छिमटुईपुई पुलखेल विकास के लिए खेलो इंडिया बहुउद्देशीय इनडोर हॉल और आइजोल के मुआलखांग में एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत कावर्था में एक आवासीय विद्यालय और त्लांगनुआम में एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन किया।

नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री को मोदी ने दी बधाई

इंफाल, 13 सितंबर (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाआज मणिपुर की इस धरती से मैं नेपाल में अपने सहयोगियों से भी बात करूंगा। नेपाल भारत का मित्र हैघनिष्ठ मित्र है। हम साझा इतिहास सेसाझा आस्था से जुड़े हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। आजदेशवासियों की ओर सेमैं श्रीमती सुशीला जी को नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांतिस्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। सुशीला जी का नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना महिला सशक्तिकरण का एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा, आज मैं नेपाल के हर उस व्यक्ति की प्रशंसा करूंगा जिन्होंने इतने अस्थिर वातावरण में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्चता पर रखा। पिछले कुछ दिनों सेनेपाल के युवाओं को नेपाल की सड़कों की सफाई और रंग-रोगन में कड़ी मेहनत करते देखा जा सकता है। मैंने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी देखी हैं। उनकी सकारात्मक सोच और सकारात्मक कार्य न केवल प्रेरणादायक हैंबल्कि नेपाल के नए उदय का स्पष्ट संकेत भी हैं। मैं नेपाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

#मणिपुरविकास, #मिजोरमरैललाइन, #प्रधानमंत्रीमोदी, #पूर्वोत्तरभारत, #भारतकीतरक्की, #ModiInManipur, #ModiInMizoram, #RailConnectivity, #NortheastIndia, #नेपालप्रधानमंत्री, #महिलानेतृत्व, #मोदीकीबधाई, #IndiaNepalRelations, #NepalPolitics, #महिलाशक्ति, #IndiaNepalFriendship