झांसी-फतेहपुर में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

झांसी-फतेहपुर में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

लखनऊ, 27 सितंबर (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी और फतेहपुर में दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। संभल में बनाए गए विश्वविद्यालय के संचालन को भी स्वीकृति मिल गई है। इस तरह उत्तर प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। एक विश्वविद्यालय के संचालन को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि संभल के चंदौसी में राधा गोविंद विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। सोनल एजुकेशनल सोसाइटी मथुरा द्वारा प्रायोजित यह विश्वविद्यालय 22.05 एकड़ भूमि पर बना है। आज इसके संचालन के लिए कैबिनेट ने सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में झांसी में गांधी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था संत मां कर्मा मानव संवर्धन ट्रस्ट को आशय-पत्र जारी करने की भी स्वीकृति दी गई है। यह विश्वविद्यालय झांसी के अम्बाबाय और रुद्र करारी में 20.21 एकड़ भूमि पर बनेगा। वहीं तीसरे प्रस्ताव के तहत फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था एंग्लो संस्कृत कॉलेज को आशय-पत्र जारी करने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय फतेहपुर दक्षिणी में 20.45 एकड़ भूमि पर बनना प्रस्तावित है। योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद विश्वविद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा।  

#JhansiUniversity, #FatehpurUniversity, #PrivateUniversities, #HigherEducation, #UPEducation, #EducationDevelopment, #UniversityExpansion, #AcademicGrowth, #EducationNews, #UPEducationUpdates

Read More हंगामे की भेंट चढ़ गया संसद का शीतकालीन सत्र